आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा बहुत ही अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Sunday, May 24, 2020

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा बहुत ही अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

आज का राशिफल: इन 5 राशि वालों के लिए दिन रहेगा बहुत ही


आज 25 मई 2020 को सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को मन का कारक माना गया है। वहीं इस दिन के कारक देव महादेव है। जबकि इसका रंग सफेद व रत्न मोती है।

आज विशेष : Today Special
आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। वहीं नक्षत्र मॄगशिरा – 06:10 AM तक आर्द्रा रहेगा।

25 मई 2020 शुभ मुहूर्त...
सर्वार्थ सिद्धि योग - 05:09 AM से 06:10 AM
अभिजित मुहूर्त - 11:28 AM से 12:22 PM
अमृत काल - 08:41 PM से 10:20 PM

25 मई 2020 का अशुभ मुहूर्त...
दुष्टमुहूर्त - 12:22:07 से 13:16:16 तक, 15:04:34 से 15:58:43 तक
राहुकाल - 06:50:28 से 08:32:00 तक

जानिए पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : 25 may 2020 ka Rashifal

1. मेष राशि-
आज भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से कार्य करें सफलता कदम चूमेगी। कुछ कार्यस्थलों पर मशीनरी के बार बार खराब होने से परेशान आ सकती है, ऐसे में मशीनरी का स्थान परिवर्तन इसका समाधान होगा।

2. वृषभ राशि-
धन लाभ के साथ ही परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। अपने खानपान का खास ध्यान रखें। कई दिनों से आप के मन में बनी किसी दुविधा के बारे में झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं।

3. मिथुन राशि-
कम तो टालना की बजाय उसे समय पर करें। व्यापार बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। संतो का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

4. कर्क राशि-
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव करते हुए खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगो को नुकसान हो सकता है।

5. सिंह राशि-
नौकरी में तबादले के योग के बीच आर्थिक लाभ होगा। केवल पैसा कमाने की व्यस्तता के बीच आज भी आपके कुछ जरूरी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

6. कन्या राशि-
आजीवका के नए स्त्रोत स्थापित होने के साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।

7. तुला राशि-
नए व्यवसायिक अनुबंध से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नई तकनीक के प्रयोग से लाभ होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग के साथ ही धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

8. वृश्चिक राशि-
अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है और आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। मानसिकता बदलते हुए पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं। साझेदारी से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

9. धनु राशि-
पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। यदि किसी बात से परेशान हैं तो अपने विश्वसनीय लोगों के साथ विचार कर ही निर्णय लेवे। शत्रु सक्रिय होंगे। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।

10. मकर राशि-
गुस्से को छोड़ अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिमेदारी को समझे। बड़ों के अनुभव का लाभ लें। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।

11. कुम्भ राशि-
आत्मविश्वास में वृद्धि के बीच धन संचय में सफल होंगे। लेकिन जोखिम के कार्यों से दूर रहते हुए किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश करेंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

12. मीन राशि-
कारोबार में उन्नति के योग के बीच कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, ऐसा पल आने पर यदि आप हताश हो कर बैठ गए, तो नुसकान आप के साथ कई और लोगों का भी होगा।