यहां सूर्यदेव के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामनाएं हो जाती है पूरी - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Sunday, February 16, 2020

यहां सूर्यदेव के दर्शन मात्र से ही हर मनोकामनाएं हो जाती है पूरी

हिंदू धर्म में सूर्यदेव को पंचदेवों में से प्रमुख देवता माना जाता है। रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन सूर्यदेव की पूजा करना बहुत ही फलदायी होता है। कहा जाता है कि सूर्यदेव की उपासना करना से ज्ञान, सुख, स्वास्थ्य, पद, सफलता, प्रसिद्धि की प्राप्ति होती है।


आज हम राजस्थान झुंझुनू जिले के लोहागर्ल में स्थित सूर्य मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी यहां भगवान सूर्य का दर्शन करता है, उनकी हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।


इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि भगवान विष्णु की तपस्या करने के बाद सूर्यदेव को मिला था। यहां पर सूर्यदेव अपनी पत्नी के साथ विराजमान है। इस स्थान के बारे में मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के पश्चात सभी पाण्डव अपने पापों से मुक्ति पाने के लिए यहां आए थे और यहां बने कुंड में स्नान किये थे।


मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने के बाद सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा इस कुंड में स्नान करने के बाद त्वाचा से संबंधित रोग भी ठीक हो जाती है। कहा तो ये भी जाता है कि यहां पर स्थित सूर्यदेव के दर्शन करने से भी पापों से मुक्ति मिल जाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HsRwxK