महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Sunday, February 16, 2020

महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर इच्छा

हर माह के कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी तिथि को बड़ी धूमधाम से शिवरात्रि मनाई जाती है, इसे मास शिवरात्रि कहा जाता है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि एक पवित्र त्यौहार है, जो कि हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी को मनाया जाएगा।


महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त पूरे श्रद्धा भाव से उपवास रखते हैं। इस दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन शिव भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अभिषेक करते हैं और रात में जागरण करते हैं।


महाशिवरात्रि के दिन कई मंदिरों से भगवान शिव की बारात भी निकाली जाती है। यही नहीं, कई स्थानों पर मंडप लगाकर शिव-पार्वती का विवाह भी करवाया जाता है। इसके अलावा इस दिन कई लोग अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए कई उपाय भी करते हैं।


मनोकामना पूर्ण करने के उपाय


मन की शांति: पानी में काला तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

संतान प्राप्ति: शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं। 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

विवाह: अगर विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं।

मनोकामना पूर्ति: शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ऊँ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।

सुख समृद्धि: शिवरात्रि पर बैल को हरा चारा खिलाने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

धन प्राप्ति: मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते हुए भगवान शिव का ध्यान करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39CkwyR