Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान, अपना भी जान लें हाल - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Monday, February 17, 2020

Aaj ka Rashifal: आज इन राशियों के बिगड़े काम बनाएंगे हनुमान, अपना भी जान लें हाल

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कम बोलें, अच्छा बोलें। आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आपकी लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह के प्रयास सफल रहेंगे।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलसय की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: अपनी जिम्मेदारी को समझें। गृहस्थ सुख मिलेगा। आज धन लाभ होगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंदी शांत रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आलस्य की अधिकता से कार्यों में विलंब होगा। संतान के विवाह के लिए किये गए प्रयास सफल रहेंगे।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लेंगे। संतान के लिए समय अनुकूल है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज की गई यात्रा-निवेश सफल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम न लें। कारोबार के विस्तार के लिए धन संग्रह करेंगे।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: न चाहते हुए भी फालतू खर्च बढ़ेगा। मामूली चोट, विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति कष्टकारक रहेगी, जोखिम न लें। तीर्थयात्रा संभव है। परिवार के प्रति सजग रहें।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज किया गया निवेश शुभ रहेगा। स्वजनों के साथ पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। काम की अधिकता रहेगी। झूठ बोलने से बचें। माता के स्वास्थ में कमी आयेगी।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: बोलने से पहले सोचें। आज दुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। संतान की चिंता रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HxkRqI