आज का राशिफल : बुधवार को सिंह राशि वालों को मिलेगा चौंकाने वाला समाचार, जानें क्या कहती है आपकी राशि - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Tuesday, October 6, 2020

आज का राशिफल : बुधवार को सिंह राशि वालों को मिलेगा चौंकाने वाला समाचार, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज साल 2020 की तारीख 07 अक्टूबर को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में इसे बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today's Special 07 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि ( 02:47 PM तक फिर षष्ठी ) व दिन बुधवार ( 07 October 2020, wednesday ) का है। इस दिन रोहणी नक्षत्र ( 08:36 PM तक फिर मृगशिरा ) रहेगा।

07 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : -
: अमृत काल : 05:02 PM से 06:49 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : पूरे दिन
: रवि योग : 08:36 PM से 05:53 AM, अक्टूबर 08

07 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 16:04:08 से 16:51:09 तक
: राहुकाल - 11:45:31 से 13:13:41 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 07 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 07 October 2020, wednesday...

1. मेष राशि :-
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे, कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी।

2. वृषभ राशि :-
जीवन साथी के साथ विवाद की संभावना के बीच गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा, उचित होगा कि विवाद न करें।

3. मिथुन राशि :-
अपनी निर्णय शक्ति को मजबूत करें, नहीं तो आप पिछड़ जाएंगे। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। साथ ही ध्यान रखें कि संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर यदि उनकी जिद जायज हो तभी...

4. कर्क राशि :-
दूसरों की मजबूरी को समझते हुए सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

5. सिंह राशि :-
कोई चौकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेगे।

6. कन्या राशि :-
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

7. तुला राशि :-
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता व तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

8. वृश्चिक राशि :-
आप जो सोचते हैं वह करते नहीं है, अत: पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता को त्याग कर ही आगे बढ़ पाएंगे।रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

9. धनु राशि :-
अपनी चिंता के कारण आप दूसरो पर अपना क्रोध निकालने से बचें और जहां तक हो सके शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

10. मक़र राशि :-
दिन अनुभव पूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें।नए मित्र बनेंगे। ध्यान रखें पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

11. कुम्भ राशि :-
अपने आप को सही साबित करने में काफी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

12. मीन राशि :-
दिन की शुरुवात में रुक रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GsVucE