आज का राशिफल : बुधवार के दिन कैसा रहेगा आपका हाल, जानें क्या कहती है आपकी राशि - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Tuesday, October 13, 2020

आज का राशिफल : बुधवार के दिन कैसा रहेगा आपका हाल, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज साल 2020 की तारीख 14 अक्टूबर को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष में बुध को राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। जबकि कुंडली में बुध को बुद्धि का कारक माना गया हैं। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन के कारक देव श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today's Special 14 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि ( 11:51 AM तक फिर त्रयोदशी ) व दिन बुधवार ( 14 October 2020, wednesday ) का है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र ( 08:41 PM तक फिर उत्तराफाल्गुनी ) रहेगा।

14 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : -
: अमृत काल : 02:53 PM से 04:20 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -

14 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 15:58:39 से 16:45:00 तक
: राहुकाल - 11:43:44 से 13:10:38 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 14 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 14 October 2020, wednesday...

1. मेष राशि :
मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मकान बदलने के योग के बीच भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

2. वृषभ राशि :
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, वे अब आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेगे। आप फ़ालतू और निरर्थक न सोचें।

3. मिथुन राशि :
नौकरी में तबादले के योग के बीच प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा। दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा।

4. कर्क राशि :
निजी संबंधो में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक लगेगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।

5. सिंह राशि :
समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होगे। भाइयो के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, क्रोध पर नियंत्रण रखें।

6. कन्या राशि :
आज का दिन राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है, विरोधी परास्त होगे। और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग के बीच सुख सुविधा पर खर्च होगा। संतान सुख संभव।

7. तुला राशि :
काम को समय पर कर लें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन की संभावना के बीच अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। यदि वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द पूरा होगा।

8. वृश्चिक राशि :
आय की अधिकता रहेगी, लेकिन किसी बात को ले कर मन विचलित रहेगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाए फिर उसे लागू करें, सफल होंगे। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा।

9. धनु राशि :
परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

10. मकर राशि :
कारोबार विस्तार की रुपरेखा बनने की संभावना के साथ ही मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकिया आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं, बेहतर होगा समझ से काम लें।

11. कुम्भ राशि :
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। शेयर वायदा में निवेश से बचे। आपका कोई अपना धोखा दे सकता है। शिव जी आरधना से कामना पूर्ण होगी।

12. मीन राशि :
समय अनुकूल है, पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती हे। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिन्तित रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GWoXLY