वीडियो राशिफल : शनि आज से इन राशियों पर रखेंगे खास नजर, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, October 17, 2020

वीडियो राशिफल : शनि आज से इन राशियों पर रखेंगे खास नजर, जानिये कैसा रहेगा आपका हाल

आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि ( 09:08 PM तक फिर द्वितीया) व दिन शनिवार ( 17 October 2020, saturday ) का है। इस दिन चित्रा नक्षत्र ( 11:52 AM तक फिर स्वाति ) रहेगा। वहीं आज से शारदीय नवरात्रि 2020 भी शुरु हो रहीं हैं।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 17 October 2020, saturday...

1. मेष राशि - नौकरी में तरक्की के आसार के बीच वित्तीय मामलों में दूसरो पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकिया बढेंगी। किसी भी नए कार्य को करने के पहले उसकी रणनीति तैयार करें।

2. वृषभ राशि - व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। किसी को भी समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर विचार कर लें।

3. मिथुन राशि - व्यर्थ की चिंता को छोड़ अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आज आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।

4. कर्क राशि - लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख की संभावना के साथ ही विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखि करने से अपना नुकसान संभव है।

5. सिंह राशि - अपने व्यवहार और आचरण को बदलें। सब आप के हो जाएंगे। ध्यान रखें जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आप के साथ भी हो सकता है अत: अपनी भूल सुधारें, तो लाभ संभव।

6. कन्या राशि - परिवार की खिलाफ जाकर जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लगने की आशंका है।

7. तुला राशि - अपने कॅरियर को लेकर महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद करें। विदेश जाने में बाधा दूर हो सकती है।

8. वृश्चिक राशि - आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों से दूर रहे अन्यथा, नुकसान आप का ही होगा। किसी को बिना मांगे अपनी राय न दे। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। सामाजिक समारोह में शामिल होंगे।

9. धनु राशि - समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें, अन्यथा आप के आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी।

10. मकर राशि - मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न होगा। आप के व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे, भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।

11. कुम्भ राशि - पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करने से रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव। वाहन पर धन खर्च होगा।

12. मीन राशि - मन की बात कहने का ये उचित समय नहीं है। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37g1K2f