आज का राशिफल : शनिवार के दिन कन्या को अचानक होगा धन लाभ तो मकर को मिलेगा फायदा, जानें क्या कहती है आपकी राशि - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Friday, October 9, 2020

आज का राशिफल : शनिवार के दिन कन्या को अचानक होगा धन लाभ तो मकर को मिलेगा फायदा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज साल 2020 की तारीख 10 अक्टूबर को शनिवार saturday का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का अधिकारी माना जाता है। वहीं न्याय में दंड के विधान के चलते कुंडली में इसे दुख का कारक माना गया है। इनका रंग काला रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज ही हैं। वहीं इस दिन श्री बजरंगबली व देवी मां काली की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 10 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ( 06:16 PM तक फिर नवमी ) व दिन शनिवार ( 10 October 2020, saturday ) का है। इस दिन पुनर्वसु नक्षत्र ( 01:18 AM अक्टूबर 11 तक ) रहेगा।

10 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:21 AM से 12:08 PM, अक्टूबर 11
: अमृत काल : 10:49 PM से 12:28 AM, अक्टूबर 11
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : -

10 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 11:21:20 से 12:08:04 तक
: राहुकाल - 08:49:27 से 10:17:05 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 10 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 10 October 2020, saturday...

1. मेष राशि :-
क्रोध की अधिकता के साथ ही कर्मचारियों के कारण परेशानी के चलते कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।

2. वृषभ राशि :-
व्यवसाय में उन्नति के बीच अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

3. मिथुन राशि :-
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

4. कर्क राशि :-
विदेश जाने के योग के बीच आपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। वहीं आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। ध्यान रखें अपने मन की बात किसी को न बताएं अन्यथा नुक्सान की आशंका है। सुख सुविधा की वस्तुओ और धन खर्च होगा।

5. सिंह राशि :-
मित्रो के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूर्ण होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजीनति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। लेकिन, आलस की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।

6. कन्या राशि :-
आकस्मिक धन लाभ के बीच किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायगा।

7. तुला राशि :-
जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें न कि जल्द क्रोध से भर जाएं। कुल मिलाकर स्वयं पर काबू रखे। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

8. वृश्चिक राशि :-
समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेगे। भूमि सम्वंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।

9. धनु राशि :-
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

10. मकर राशि :-
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग के बीच वाहन का प्रयोग सावधानी से करे।

11. कुम्भ राशि :-
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिजनो की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

12. मीन राशि :-
भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच को अपने से दूर करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jQ55c8