शिव परिवार से जुड़े उपाय, जो आपकी हर समस्या को दूर कर बदल देंगे आपकी जिंदगी - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, October 10, 2020

शिव परिवार से जुड़े उपाय, जो आपकी हर समस्या को दूर कर बदल देंगे आपकी जिंदगी

सनातन धर्म में त्रिदेव यानि तीन प्रमुख देव माने गए हैं, वे हैं ब्रह्मा, विष्णु व महेश यानि शिव... ब्रह्मा की उत्पत्ति जहां भगवान विष्णु की नाभि से मानी जाती है, वहीं शिव की उत्पत्ति को लेकर अलग अलग धारणाएं हैं। ऐसे में जहां भगवान शंकर यानि शिव जी को सनातन धर्म में संहार का देवता माना गया है। वहीं शंंकर जी सौम्य आकृति और रौद्ररूप दोनों के लिए जाने जाते हैं।

सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति और संहार के अधिपति स्वयं भगवान शिव हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गए हैं। शिव अनादि और सृष्टि प्रक्रिया के आदि स्रोत भी माने जाते हैं और यह काल महाकाल ही ज्योतिषशास्त्र के आधार हैं। शिव का अर्थ यद्यपि कल्याणकारी माना गया है, लेकिन लय और प्रलय दोनों ही उनके आधीन हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार माना जाता है कि मृत्यु लोक यानि धरती पर जीने वाले मनुष्य के जीवन में बहुत सी मुश्किलें उत्पन्न होती हैं, परंतु उनकी सभी मुश्किलों का समाधान भगवान शिव जी कर सकते हैं। ऐसे में शिव परिवार का परिवार बेहद खास माना गया है। दरअसल माना जाता है कि शिव परिवार जैसा सुखी और संपन्न परिवार कोई नहीं है।

भगवान शिव जी के पुत्र गणेश जी रिद्धि-सिद्धि के दाता हैं। मां भगवती शक्ति, सुख-सौभाग्य और संपत्ति दिलाने वाली हैं और शिव जी के बड़े पुत्र कार्तिकेय ग्रह दोष से छुटकारा दिला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको शिव परिवार से जुड़े हुए कुछ ऐसे सरल और महत्वपूर्ण उपाय बता रहे हैं, जिनके संबंध में मान्यता है कि यदि आप इन्हें करते हैं तो इससे नौकरी, विवाह, प्रमोशन जैसी मनोकामनाएं शीघ्र पूरी हो जाएंगी।

शिव परिवार से जुड़े हुए उपाय...

- सौभाग्य बढ़ाने के लिए :- अगर आप सोमवार के दिन भगवान शिव जी और माता पार्वती जी को खीर का भोग लगाते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से महिलाओं का सुहाग और सौभाग्य अखंड बना रहता है। पति के जन्म नक्षत्र पर किसी वस्तु का दान करने से पति की आयु लंबी होती है।

- दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर करने के लिए :- अगर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाना चाहते हैं तो अर्धनारीश्वर स्त्रोत का पाठ करें, इससे तलाक जैसी नौबत खत्म हो जाती है। दांपत्य जीवन में चल रहे खटास को दूर करने के लिए आप गौरी शंकर रुद्राक्ष धारण कीजिए, इसके अलावा अगर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने घर में पूरे शिव परिवार की अस्थापना कीजिए। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि अकेले शिवलिंग घर में मत रखिए।

- रोजगार प्राप्ति के लिए :- बेरोजगारी दूर करने के लिए लाल या गुलाबी कपड़े पहनकर पत्नी कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। भगवान शिव जी की पूजा के दौरान लाल फूल अर्पित कीजिए। अगर आप लिंगाष्टकम का पाठ करती हैं तो इससे जल्दी पति को अच्छी नौकरी मिलेगी।

- पति के प्रमोशन के लिए : पत्नी करें यह उपाय :- अगर आप अपने पति का प्रमोशन चाहती हैं तो इसके लिए मंगलवार को नारियल में लाल सिंदूर लगाकर लाल कपड़े में लपेटकर इस पर लाल मौली बांध लीजिए। इसके बाद आपको नव ग्रहों में मंगल ग्रह के पास इसको रखना होगा। यह उपाय आपको पांच मंगलवार तक करना होगा, इससे पति को जल्दी प्रमोशन मिलने की संभावना बनेगी।

इस उपाय से मकान बनाने का सपना होगा पूरा...
अगर आप चाहते हैं कि आपका अपना घर हो तो आप किसी भी तीर्थ स्थान से पत्थर लेकर आएं और जहां पर मकान बनाना हो वहां पर आप पत्थर से छोटा सा घर बना दीजिए। इस उपाय को करने से जल्द ही किराए का मकान छोड़कर आप अपने घर में चले जाएंगे, इसके अलावा अगर किसी भी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं और आप चाहते हैं कि आप धोखे से बचे रहे तो आप कार्तिकेय भगवान को इमरती की माला अर्पित कीजिए और कार्तिकेय भगवान का दूध से अभिषेक करें। अगर आप इस उपाय को करते हैं तो इससे प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद भी सुलझ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iKYWMV