आज का राशिफल : मंगलवार के दिन इन 3 राशिवालों को उनके खास ही दे सकते हैं धोखा, जानें क्या कहती है आपकी राशि - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Monday, October 5, 2020

आज का राशिफल : मंगलवार के दिन इन 3 राशिवालों को उनके खास ही दे सकते हैं धोखा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज साल 2020 की तारीख 06 अक्टूबर को मंगलवार tuesday का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति यानि देवसेनापति माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे पराक्रम का कारक माना गया है, जबकि यह जातक में उत्साह व रक्त का कारक है। इनका रत्न मूंगा है। इस दिन के कारक देव श्री हनुमान जी ही हैं। वहीं इस दिन देवी मां दुर्गा की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 06 October 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 12:31 PM तक फिर पंचमी ) व दिन मंगलवार ( 06 October 2020, tuesday ) का है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र ( 05:54 PM तक फिर रोहणी ) रहेगा।

06 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:22 AM से 12:09 PM
: अमृत काल : 03:13 PM से 05:01 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 05:52 AM से 05:54 PM
: रवि योग : -

06 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 06:39:32 से 07:26:39 तक
: राहुकाल - 14:42:29 से 16:10:50 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 06 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 06 October 2020, tuesday...

1. मेष राशि :-
अपने हिसाब से जिन्दगी जीना पसंद करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। ध्यान रहे जो लोग आप के कार्यो की अब तक सराहना करते थे, अब वे ही आप का विरोध करेंगे।

2. वृषभ राशि :-
पारिजनों का सहयोग न मिलने से कार्य कार्य प्रभावित होंगे, अत: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं चमत्कारिक लाभ होगा।

3. मिथुन राशि :-
व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग है। इसके अलावा अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करे औए आपकी दोनों की वार्तालाब में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें।

4. कर्क राशि :-
सेहत को नजरअंदाज न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी। ध्यान रहे अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है।

5. सिंह राशि :-
जल्दबाजी में लिए फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जाएगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

6. कन्या राशि :-
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अभी अपने बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

7. तुला राशि :-
किसी के बहकाने पर भी अपने संबंध न तोड़ें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ध्यान रहे जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता।

8. वृश्चिक राशि :-
नए भवन में जाने के योग हैं। यदि बीमारी में दवाई असर नहीं कर रही है तो बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। वहीं जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं।

9. धनु राशि :-
कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है, अन्यथा क्रोध की अधिकता से परिजन नाराज रहेंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

10. मकर राशि :-
किसी के बहकावे में न आएं और समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव की संभावना के बीच जीवन शैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

11. कुम्भ राशि :-
सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने वाक्चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित कंरेगे। लेकिन प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

12. मीन राशि :-
आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आए परिवर्तन से खुश होगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cWjgJW