आज का राशिफल : इन 3 राशिवालों की बढ़ेंगी परेशानियां , जानिये सभी 12 राशियों के लिए क्यों खास है आज का दिन - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Thursday, October 29, 2020

आज का राशिफल : इन 3 राशिवालों की बढ़ेंगी परेशानियां , जानिये सभी 12 राशियों के लिए क्यों खास है आज का दिन

आज साल 2020 की तारीख 30 अक्टूबर को शुक्रवार friday का दिन है। शुक्र को दैत्यों का गुरु यानि दैत्यगुरु का दर्जा प्राप्त है। ज्योतिष में शुक्र को भाग्य का कारक माना जाता है। इनका रत्न हीरा है। इस दिन की कारक देवी धन धान्य की देवी मां लक्ष्मी है, वहीं इस दिन संतोषी माता की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 30 October 2020...
आज अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि ( 05:45 PM तक फिर पूर्णिमा) व दिन शुक्रवार ( 30 October 2020, friday ) का है। इस दिन रेवती नक्षत्र ( 02:57 PM तक फिर अश्विनी ) रहेगा।

30 अक्टूबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:19 AM से 12:04 PM
: अमृत काल : 06:39 AM से 08:26 AM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 12:00 PM से 06:05 AM अक्टूबर 30
: रवि योग : 12:00 PM से 06:05 AM अक्टूबर 30

30 अक्टूबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 12:48:51 से 13:33:44 तक
: राहुकाल - 10:17:20 से 11:41:31 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 30 अक्टूबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 30 October 2020, friday...

1. मेष राशि -
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर तनाव महसूस करेंगे। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यो में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशि -
धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। लेकिन, कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। बहनों से झगडा हो सकता है।

3. मिथुन राशि -
धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। माता बके स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा।

4. कर्क राशि -
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि -
कारोबार विस्तार के योग के बीच नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। शत्रु परास्त होंगे। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें।

6. कन्या राशि -
नया काम शुरू करने से पहले जानकारों से मार्गदर्शन व सलाह अवश्य लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में न फंसते हुए खुद को परिपक्व करें। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7. तुला राशि -
आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दुरिया बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में बदलाव लाएंगे, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होगे।

8. वृश्चिक राशि -
भाग्योदय संभावना के बीच जो भी काम करे पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।

9. धनु राशि -
नौकरी में बदलाव के योग के बीच नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुक्सान हो सकता है। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है।

10. मक़र राशि -
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद के बीच रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। जिन लोगों की आप ने कभी मदद की थी, आज वही आप का विरोध करेंगे। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

11. कुम्भ राशि -
कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेगे। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

12. मीन राशि -
बीती बातो को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत कंरें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mFc1d7