आज का राशिफल: गुरुवार के दिन मेहनत होगी सफल,जानिये क्या कहती है आपकी राशि - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Wednesday, September 23, 2020

आज का राशिफल: गुरुवार के दिन मेहनत होगी सफल,जानिये क्या कहती है आपकी राशि

आज साल 2020 की तारीख 24 सितंबर को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु भी माना जाता है। वहीं इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं, वहीं इसी दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

आज का विशेष : Today's Special 24 September 2020...
आज अश्विन माह ( अधिकमास ) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि ( 07:01 PM तक फिर नवमी ) व दिन गुरुवार ( 24 September 2020, Thursday ) का है। इस दिन मूल नक्षत्र ( 06:10 PM तक फिर पूर्वाषाढ़ा ) रहेगा। वहीं बुधवार से राहु का वृषभ में परिवर्तन अब धीरे धीरे अपना असर भी दिखाना शुरु कर देगा।

MUST READ : 23 सितंबर को हुआ साल का सबसे बड़ा परिवर्तन, जानिये क्या होने जा रहे हैं इसके असर

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/good-and-bad-effects-of-rahu-parivartan-on-23rd-september-2020-6397695/

24 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : 11:25 AM से 12:14 PM तक
: अमृत काल : 11:50 AM से 01:25 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : -
: रवि योग : 06:10 PM से 05:48 AM, सितंबर 25

24 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 14:38:40 से 15:26:58 तक
: राहुकाल - 13:20:12 से 14:50:45 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 24 सितंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 24 September 2020, Thursday...

1. मेष राशि :-
व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। वहीं अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। ग्रहों के अनुसार संगत बदलने से आप का संसार भी बदल जाएगा।

2. वृषभ राशि :-
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है, साथ ही माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि :-

भूलकर भी संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें क्योंकि एक भी गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। उचित होगा आज जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

4. कर्क राशि :-
जीवन साथी के साथ विवाद की संभवाना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लेकिन, राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। किसी भी विवाद से बचें।

5. सिंह राशि :-
भले ही आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। लेकिन, कमजोर निर्णय शक्ति आपको आगे जाने से रोकते हुए आपको पीछे ले जा रही है। अत: हिम्मत के साथ सोच समझकर निर्णय लें। अस्वस्थता रह सकती है। संतान की जायज जरूरतों के हिसाब से ही निर्णय लें।

6. कन्या राशि :-
क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारें में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

7. तुला राशि :-
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता हे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि :-
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

9. धनु राशि :-
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

10. मकर राशि :-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। आप जो सोचते हे वह करते नहीं, अत: पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते।

11. कुम्भ राशि :-
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध निकालने से बचें व शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

12. मीन राशि :-
दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे, लेकिन पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33LNjj6