आज 30 मई 2020 को शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शनि का रंग काला व रत्न नीलम है। वहीं इस दिन के कारक देव शनिदेव है, जबकि इस दिन श्री हनुमान जी की पूजा का भी विधान है।
आज का विशेष : Today's special
आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी - 07:57 PM तक नवमी व दिन शनिवार का है। इस दिन नक्षत्र मघा - 06:03 AM तक व पूर्वाफाल्गुनी - 04:43 AM, मई 31 तक रहेगा।
30 मई 2020 शुभ मुहूर्त...
अभिजित मुहूर्त - 11:28 AM से 12:23 PM
अमृत काल - 10:40 PM से 12:11 AM, मई 31
रवि योग - 04:43 AM, मई 31 से 05:08 AM, मई 31
30 मई 2020 का अशुभ मुहूर्त...
यमगण्ड - 13:37:38 से 15:19:37 तक
राहुकाल - 08:31:41 से 10:13:40 तक
जानिए पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 27 मई 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...
आज का राशिफल : Rashifal of 30 MAY 2020
1. मेष राशि-
कार्य विस्तार के योग है। लेकिन अधिकारी से विवाद हो सकता है। आप अपने काम से संतुष्ट नहीं हैं। आज आप धार्मिक कार्यो में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत के अलावा विद्युत उपकरण पर भी धन खर्च होगा।
2. वृषभ राशि-
प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नती के योग हैं। कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश से पहले अच्छी तरह से सोच समझ लें। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
3. मिथुन राशि-
आज आपके साथ धोखा हो सकता है, किसी पर अंधविश्वास न करें। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव हे। शांति से समय व्यतीत करें।
4. कर्क राशि-
आमदानी के नए रास्ते खुलेंगे। विवाह चर्चा सफल होगी। भूमि भवन से सम्बंधित मामले यथावत रहेंगे। शादी शुदा लोगों को संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करे। बीमारी में पैसा लगेगा।
5. सिंह राशि-
सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवन साथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती हे।
6. कन्या राशि-
किसी विशेष जन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। कॅरियर में उन्नति प्रद प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि भवन संबंधित मामले सुलझ सकते हैं। मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा। वाहन क्रय करने का मन होगा।
7. तुला राशि-
नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा। कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लेने के बाद ही निर्णय करे। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेगे।
8. वृश्चिक राशि-
यश कीर्ति में वृद्धि के साथ ही व्यवसाय में लाभ संभव है। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते हे। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा।
9. धनु राशि-
समय के साथ स्थिति अनुकूल हो रही है। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। पुराने विवाद पक्ष में हल होने से तनाव से मुक्त होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भाइयों साथ संबंध अच्छे होंगे।
10. मकर राशि-
ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है। लेकिन जीवन साथी से गलत फहमी की वजह से संबंध कमजोर होने की संभावना है। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे।
11. कुम्भ राशि-
कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। परिवारिक क्लेश संभव।
12. मीन राशि-
आज मित्रों का सहयोग करना होगा। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। समय रहते जरूरी काम निपटा लें। पारिवारिक लोगों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यो से नाराज होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gBVPH2