आज का दिन क्या लेकर आया है आपके लिए खास, जानिये यहां - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Tuesday, May 19, 2020

आज का दिन क्या लेकर आया है आपके लिए खास, जानिये यहां

आज 19 मई 2020 को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। ऐसे में आज आपका दिन कैसा रहेगा इस संबंध में ज्योतिष पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता का कहना है कि आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, वहीं राशि के अनुसार आपका दिन... 

आज का राशिफल... 

1. मेष राशि: 

आज का दिन लाभदायी है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। 

2. वृषभ राशि: 

आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। व्यापार में विघ्न की संभावना है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। 

3. मिथुन राशि: 

आज मानसिक रूप से व्यग्रता के चलते क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। परिजनों के साथ कलह की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

4. कर्क राशि: 

धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। अपनी बारी का इंतजार करें क्योंकि समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत में गड़बड़ी के चलते आकस्मिक खर्च हो सकता है। 

5. सिंह राशि: 

आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से कार्य सफल बनेंगे। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, वाणी पर संयम रखें। 

6. कन्या राशि: 

आज विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। वहीं व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के बीच भावुकता बनी रहेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। 

7. तुला राशि: 

धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। पारिवारिक शांति के लिए निरर्थक वाद-विवाद से बचें। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। 

8.वृश्चिक राशि: 

आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होने के साथ ही भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। 

9. धनु राशि: 

मान-सम्मान प्राप्त होगा। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। खान-पान में भी संयम बरतें। 

10. मकर राशि: 

आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। 

11. कुम्भ राशि: 

मेहनत का फल मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। 

12. मीन राशि: 

शुभ समाचार मिलेंगे। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट हो सकती हैं। अधिक धन खर्च हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।