आज 18 मई 2020 को सोमवार ( Monday ) का दिन है। सोम अर्थात चंद्र... ज्योतिष ( Astrology ) में चंद्र को मन का कारक ग्रह ( jyotish ) माना गया है। इसका रत्न मोती होता है। वहीं इस दिन के कारक देव देवादिदेव महादेव ( Lord Shiv ) माने जाते हैं।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में चंद्र का खास महत्व है। किसी भी जातक की कुंडली ( aaj ka rashifal 18/05/2020 ) में चंद्र की स्थिति ही उसी राशि का मुख्य आधार बनती है। वहीं चंद्र से ही उसका नाम यानि राशि नाम भी बनता है। कुंडली में चंद्र गुरु से योग कर गजकेसरी योग का निर्माण करता है।
आज का विशेष : Today Special - Hindu Panchang ( aaj ka Rashifal ) -
आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तर भाद्रपद नक्षत्र– 04:58 PM तक है। आज के दिन की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी अथवा अजला / अचला एकादशी के नाम से जाना जाता है।
MUST READ : अपरा एकादशी 2020- जानिये क्या है खास, मुहूर्त, कथा और व्रत विधि
पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के अनुसार अपरा एकादशी का मतलब है अपार पुण्य वाली एकादशी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस एकादशी से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति और सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
आज के शुभ मुहूर्त...
अभिजित मुहूर्त 11:28 AM से 12:21 PM
अमृत काल 11:34 AM से 01:22 PM
आज के अशुभ मुहूर्त...
राहुकाल 06:52:16 से 08:33:02 तक
आज का राशिफल...
1. मेष राशि:-
आज लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही व्यर्थ विवादों से दूर रहते हुए विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें।
2. वृषभ राशि:-
आज के दिन व्यापार-व्यवसाय अच्छा व स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वहीं दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता के चलते दिनचर्या प्रभावित होगी। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
3. मिथुन राशि:-
दिन अनुकूल रहेगा। परिवार और आवास की समस्या हल हो सकती है।समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेगे।
4. कर्क राशि:-
आज प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलने के साथ ही संतो के दर्शन के योग बन रहे हैं। जिससे आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें।आर्थिक मामलो में लापरवाही न बरतें।
5. सिंह राशि:-
आज व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें, क्योंकि कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे।
6. कन्या राशि:-
आज यश, उत्साह बढ़ेगा साथ ही आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझे।
7. तुला राशि:-
रोजगार में बदलाव आने की उमीद के बीच आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है।मेहमानों का आगमन होगा।
8. वृश्चिक राशि:-
व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ने के साथ ही अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।
9. धनु राशि:-
नौकरी में कार्य के विस्तार के बीच शुभ और अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार में लगाएं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
10. मकर राशि:-
आर्थिक लाभ की संभावना है। साथ ही व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा। अपने महत्व को न भूलें और किस व्यक्ति से बात करते समय विशेष ध्यान रखें। परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें।
11. कुम्भ राशि:-
समय पर काम करने के साथ ही अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता के बीच खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।
12. मीन राशि:-
आज का दिन महत्वपूर्ण होने के साथ ही कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। नए संबंधों के चलते कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। वाहन क्रय करने का मन होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dQA9F2