आज का राशिफल: मंगलवार के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी श्रीहनुमान की विशेष कृपा - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Monday, May 18, 2020

आज का राशिफल: मंगलवार के दिन इन 5 राशियों पर रहेगी श्रीहनुमान की विशेष कृपा

आज मई का 19वां दिन यानि 19 मई 2020 को मंगलवार है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। ये रक्त व पराक्रम का कारक ग्रह है। इसका रत्न मूंगा माना जाता है, वहीं इस दिन के कारक देव श्रीराम भक्त हनुमान माने गए हैं।
वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। वहीं इसका सभी 12 राशियों पर अलग अलग प्रभाव भी पड़ता है।

आज का विशेष : Today Special - Hindu Panchang ( aaj ka Rashifal ) -
आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी।

19 मई 2020 को शुभ मुहूर्त...
अभिजित मुहूर्त - 11:28 AM से 12:21 PM
अमृत काल - 05:12 PM से 07:00 PM
सर्वार्थ सिद्धि योग - 07:54 PM से 05:11 AM, मई 20
रवि योग - 07:54 PM से 05:11 AM, मई 20

MUST READ : हनुमानजी से जुड़ी ये खास बातें,जो उन्हें तुरंत करती हैं प्रसन्न

https://www.patrika.com/dharma-karma/great-remedy-to-please-hanuman-6111454/

19 मई 2020 का अशुभ मुहूर्त...
कंटक - 06:04:53 से 06:58:41 तक
यमगण्ड - 08:32:50 से 10:13:43 तक
राहुकाल - 15:16:22 से 16:57:15 तक

वहीं मंगलवार को उदया तिथि द्वादशी है और 20 मई को उदया तिथि त्रयोदशी रहेगी और त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल भी पड़ेगा। मंगलवार को पूरा दिन पार करके अगले दिन यानि कल सूर्योदय से पहले 5 बजकर 20 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।

जानिए पं श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के अनुसार राशिनुसार कैसा रहेगा आपका यह दिन...

 

Aaj ka rashifal 19 May 2020

आज का राशिफल : TODAYS RASHIFAL 19 MAY 2020 ...

1. मेष राशि:
आज का दिन लाभदायी है। धन लाभ की भी संभावना है। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा। हनुमानजी की कृपा बनी रहेगी।

2. वृषभ राशि:
आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। व्यापार में विघ्न की संभावना है। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

3. मिथुन राशि:
आज मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। क्रोध और वाणी पर संयम न रहने से अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। परिजनों के साथ कलह की संभावना है। नकारात्मक विचारों को दूर रखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

MUST READ : लुप्त हो जाएगा आठवां बैकुंठ बद्रीनाथ - जानिये कब और कैसे! फिर यहां होगा भविष्य बद्री...

https://www.patrika.com/astrology-and-spirituality/eighth-baikunth-of-universe-badrinath-dham-katha-6075524/

4. कर्क राशि:

धन लाभ भी आपकी चिंता को कम कर देगा। लेकिन समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करे। भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। मध्याह्न के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत में गड़बड़ी के चलते आकस्मिक खर्च हो सकता है।

5. सिंह राशि:
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से कार्य सफल बनेंगे। संतो के दर्शन से लाभ होगा।गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, वाणी पर संयम रखें। बजरंगबली का आशीर्वाद बना रहेगा।

6. कन्या राशि:
आज व्यवसाय में सफलता प्राप्ति के बीच भावुकता बनी रहेगी। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और करियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मारुतिनंदन की विशेष दया बनी रहेगी।

MUST READ : हनुमान जी का ये अवतार! जिनका आशीर्वाद लेने देश से ही नहीं पूरी दुनिया से आते हैं लोग

https://www.patrika.com/religion-and-spirituality/indian-spiritual-legacy-avatar-of-shri-hanumanji-at-kenchi-dham-5979098/

7. तुला राशि:
पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद से बचें। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।

8.वृश्चिक राशि:
आज मित्रों और प्रियपात्र के साथ भेंट होने के साथ ही भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। मध्याह्न के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा।

9. धनु राशि:
वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें।

MUST READ : हनुमान जी के वे प्रसिद्ध मंदिर जहां आज भी होते हैं चमत्कार

https://www.patrika.com/temples/temples-of-hanuman-ji-in-india-6066627/

10. मकर राशि:
आज का दिन शुभफलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

11. कुम्भ राशि:
मेहनत का फल मिलेगा। कम समय में अधिक लाभ पाने का विचार नुकसानदेह हो सकता है। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

12. मीन राशि:
व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद के बीच नए मित्र भी बन सकते हैं। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। अधिक धन खर्च हो सकता है। अनजान लोगों पर भरोसा न करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bFrjs7