Rashifal 27 मार्च 2020: मिथुन राशि वालों को अचानकर रुका हुआ धन मिलेगा, दिन उत्तम - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Friday, March 27, 2020

Rashifal 27 मार्च 2020: मिथुन राशि वालों को अचानकर रुका हुआ धन मिलेगा, दिन उत्तम

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता हैं, जो चिंताजनक रहेगा।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गती मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण बहुत जरुरी है।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आएगी।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नती होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमि के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं, बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़े उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जीतना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पित करें और ध्वज अर्पण करें, विजय मिलेगी।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव हैं। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज का दिन किसी सफेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bs0HLv