दुर्गा अष्टमी की रात कर लें महाउपाय, कठिन से कठिन समस्याएं हो जाएगी छुमंतर - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Thursday, March 26, 2020

दुर्गा अष्टमी की रात कर लें महाउपाय, कठिन से कठिन समस्याएं हो जाएगी छुमंतर


इस साल 2020 में चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि 1 अप्रैल दिन बुधवार को है। नवरात्रि पर्व में दुर्गा अष्टमी का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है और इस दिन पूरे देश में माँ दुर्गा के महागौरी रूप की विशेष पूजा अर्चना अष्टमी पूजा की जाती है। दुर्गा अष्टमी की रात को पूरे देश में विशेष पूजन विशेष प्रयोजन के लिये किया जाता है, अष्टमी की रात मनोकामना पूर्ति और अपने दुर्भाग्य के बंद दरवाजे को सौभाग्य में बदलने के लिए ये उपाय जरूर करें।

दुर्गा अष्टमी की रात अचूक करें यह उपाय-

1- दुर्गा अष्टमी की रात में अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रात 12 बजे गाय के घी का एक दीपक जलाने से सारे दुर्भाग्य दूर हो जाते हैं।

2- संभव हो तो दुर्गाष्टमी की रात में किसी प्राचीन दुर्गा मंदिर में जाकर देवी मां के चरणों में 8 कमल के पुष्प चढ़ाने माता रानी शीघ्र प्रसन्न हो जाती है।

3- अष्टमी की रात को अपने घर में या दुर्गा मंदिर में दुर्गाष्टमी का पाठ करने से घर परिवार में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।

4- दुर्गा अष्टमी को सूर्यास्त के ठीक बाद किसी वेदपाठी ब्राह्मण की कुंवारी कन्या को उसकी पसंद के कपडे दान करने से किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं।


5- अष्टमी का रात को महागौरी के स्वरूप को दूध से भरी कटोरी में विराजित कर चांदी का सिक्का चढ़ाएं, और दूसरे दिन से उस सिक्के को हमेशा अपनी जेब में रखने से धन आवक बढ़ने लगेगी।

दुर्गा अष्टमी की रात कर लें महाउपाय, कठिन से कठिन समस्याएं हो जाएगी छुमंतर

6- दुर्गा अष्टमी की रात एक पान में गुलाब के फूल की 7 पंखुरियां रखकर मां दुर्गा को अर्पित करने से मां लक्ष्मी हमेशा आपके घर में निवास करने लगेगी।

7- दुर्गा अष्टमी को सूर्यास्त के बाद ग्यारह सुहागिनों महिलाओं को लाल चूड़ियां एवं सिंदूर भेंट करने से धन लाभ होने के योग बनना शुरू हो जाते हैं।


8- दुर्गा अष्टमी की रात में देवी मंदिर में चुपके से माता रानी के सोलह श्रृंगार की सामग्री भेंट करने से जीवन में आने वाली समस्त बाधाएं दूर हो जाती है।

9- दुर्गा अष्टमी की रात में लाल कम्बल के आसन पर बैठकर इस बीज मंत्रों का जप एक हजार बार करें।
मंत्र-
।। ऊँ ऐं हृीं क्लीं महागौर्ये नमः ।।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WJ5CDV