Aaj Ka Ank Jyotish: युवाओं को भविष्य के प्रति चुनौती मिल सकती है - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Sunday, March 29, 2020

Aaj Ka Ank Jyotish: युवाओं को भविष्य के प्रति चुनौती मिल सकती है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

 

अंक 01- जीवन के मौड़ पर कोई व्यक्ति सिद्ध पुरूष के रूप में जीवन की दशा बदल सकता है। जिस काम को आसान मानकर उस ओर से बेफिक्र थे, वही काम मुश्किल खड़ी करेंगे।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का पुष्प अपने पास में रखें।

 

अंक 02- व्यक्तिगत संबंधों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। दोस्ती के चक्कर में अपने फर्ज को न भुलें। अपनी मेहनत के बलबुते पर नौकरी पाने के प्रयासों में सफल होंगे।
अनुकूलता के लिए- श्यामा गाय का रोटी खिलाएं।

 

अंक 03- साझेदारी में नये सिरे से अनुबंध को तय करना होगा। उम्मीद छोड़ चुके किसी स्रोत से अचानक धन प्राप्त होगा। पारिवारिक आयोजनों में भागीदारी को सुनिश्चित करना होगा।
अनुकूलता के लिए- यथाशक्ति कन्या भोजन कराएं।

 

अंक 04- मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज भी चलेगा। नौकरीपैशा व्यक्तियों को अतिरिक्त आमदनी के चक्कर में अपने फर्ज से पीछे हटना महंगा पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में कच्ची अन्य सामग्री का वितरण करें।

 

अंक 05- अपने साथ धोखा होने की संभावनाएं बनती है। अप्रत्याशित धनागम से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी को सफल बनाने के लिए एक ईमानदार कोशिश करना होगी।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को तुलसाजी अर्पित करें।

 

अंक 06- मंदी के कारण पड़ने वाली मार को महसुस नहीं कर पाएंगे। नये संपर्कों को बढ़ाने में व्यवहारिकता का साथ न छोड़े। संतानपक्ष का रूखा व्यवहार मन को वेदना पहुंचाएगा।
अनुकूलता के लिए- कुलदेवी का विधिवत पूजन करें।

 

अंक 07- घोर प्रतिस्पर्धा के इस युग में अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर पाने से युवाओं का मन भटकने लगेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने के पहले सुरक्षा के सभी उपाय करके जाएं।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

 

अंक 08- व्यक्तिगत संबंधों में अनबन की संभावनाओं को देखते हुए अपने विचारों को कम से कम रखें। अतिव्यस्तता के बावजुद भी महत्वपूर्ण वस्तुओं को सहेजने में लापरवाही न बरतें।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग के उपयोग से बचकर रहें।

 

अंक 09- युवाओं को भविष्य के प्रति मिल रही चुनौतियों का डटकर सामना करने से ही मनचाही मंजिल प्राप्त होगी। साझेदारी के काम में अपनी भागीदारी की समीक्षा करनी होगी।
अनुकूलता के लिए- कनेर के पुष्प की माला दुर्गा देवी को अर्पित करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33Thvsh