Rashifal 01 February 2020: जानें महीने का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, February 1, 2020

Rashifal 01 February 2020: जानें महीने का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास


मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दूसरों पर विश्वास कर लेते हैं। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।


वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: दिन अनुकूल है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।


कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।


सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों लापरवाही कर रहे हैं। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।


कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आपके कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम प्रसंग में न उलझें।


तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।


वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।


धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।


मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। आर्थिक लाभ होगा। अपने के महत्व को भूलें नहीं। किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।


कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36NHBgh