महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान के इन शिवालयों में होती है विशेष पूजा, आइए जानें कौन से हैं मंदिर - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Monday, February 17, 2020

महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान के इन शिवालयों में होती है विशेष पूजा, आइए जानें कौन से हैं मंदिर

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है। लगभग सभी शिवालयों में शिव जी की पूजा व अभिषेक किये जाते हैं और सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी शिवालयों में शिवरात्रि बड़ी धूम-धाम व श्रृद्धा से मनाई जाती है। जी हां, आपको बता दें की पाकिस्तान में कई शिव मंदिर हैं जो कि बहुत प्रसिद्ध हैं और यहां शिवरात्रि के मौके पर पूर्ण श्रृद्धा के साथ शिव पूजा की जाती है। तो आइए जानते हैं उन शिवालयों के बारे में...

 

महाशिवरात्रि पर पाकिस्तान के इन शिवालयों में होती है विशेष पूजा, आइए जानें कौन से हैं मंदिर

रत्नेश्वर महादेव, कराची

भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर रत्नेश्वर महादेव पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित है। लोगों का कहना है कि यह मंदिर करीब 150 साल पुराना शिव मंदिर है। इस शिव मंदिर में शिव जी के साथ-साथ सभी देवी-देवताओं की मुर्तियां स्थापित हैं।

 

कटासराज शिव मंदिर, पंजाब

पाकिस्तान के पंजाब में भगवान शिव का प्रसिद्ध कटासराज शिव मंदिर हिंदूओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर को हिंदूओं का तीर्थस्थल माना जाता है और इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जब माता सती हुई थीं उस समय भगवान शिव की आंखों से दो आंसू टपके थे। जहां एक आंसू टपका था वहां कटास सरोवर अमृत कुंण्ड बन गया और जहां दूसरा आंसू टपका था वहां अजमेर में पुष्करराज तीर्थस्थल बन गया। यहां शिव मंदिर करीब 900 साल पुराना मंदिर है।

 

तेजा सिंह शिव मंदिर, उमरकोट

पाकिस्तान के उमरकोट में भगवान शिव का प्रसिद्ध मंदिर करीब 1000 साल पुराना शिव मंदिर है। इस मंदिर में पट 72 साल पहले ही श्रृद्धालुओं के लिये खोले गये थे। मंदिर का निर्माण 10वीं सदी में हुआ था और यह मंदिर तेजा सिंह मंदिर का स्थापत्य और इसकी नक्काशी मंदिर को सुंदर व अनोखा बनाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31ZFOE9