महाशिवरात्रि के दिन अपनी इच्छानुसार करें शिव जी का अभिषेक, धन में होगी वृद्धि - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Sunday, February 9, 2020

महाशिवरात्रि के दिन अपनी इच्छानुसार करें शिव जी का अभिषेक, धन में होगी वृद्धि

महाशिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा का विधान है और इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और मनोवांछित फल पाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन महादेव का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि 21 फरवरी के दिन पड़ रही है, इस दिन सभी लोग शिव जी का अभिषेक करते हैं और आराधना करते हैं। शिव जी को अभिषेक सबसे प्रिय है, इसका वर्णन शास्त्रों में भी बताया गया है कि 'शिवः अभिषेक प्रियः' अर्थात् कल्याणकारी शिव को अभिषेक अत्यंत प्रिय है।

 

महाशिवरात्रि के दिन अपनी इच्छानुसार करें शिव जी का अभिषेक, धन में होगी वृद्धि

महाशिवरात्रि के दिन आपनी मनोकामना के अनुसार करें अभिषेक

 

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये सभी कई तरह के उपाय करते हैं। वैसे ही कहा जाता है कि अगर आपकी कोई विशेष मनोकामना है तो आप अपनी मनोकामना के अनुसार भी भगवान शिव का अभिषेक कर अपनी इच्छा पूरी कर सकते हैं। तो आइए कौन सी मनोकामना के लिये कौन सा शिव अभिषेक करना चाहिये....

महाशिवरात्रि के दिन अपनी इच्छानुसार करें शिव जी का अभिषेक, धन में होगी वृद्धि

1. अगर किसी व्यक्ति के विवाह में अड़चनें आ रही हैं, तो उसे भगवान शिव से अपने विवाह की कामना करते हुए केसर से अभिषेक करना चाहिये।

2. कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से शिव जी का अभिषेक करें, लाभ मिलेगा।

3. कर्ज व पापों से जल्द छुटकारा पाने के लिये महाशिवरात्रि के दिन शहद से शिव जी का अभिषेक करें, जल्द लाभ मिलेगा।

4. आगर आप किसी भी तरह की बीमारी से मुक्ति पाना चाहते हैं तो शिव जी का दूध में पानी मिलाकर उससे अभिषेक करें, स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

5. संतान सुख की प्राप्ति के लिये शिवलिंग का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिये, आपकी समस्या दूर हो जाएगी।

6. धन व आयु में वद्धि के लिये महाशिवरात्रि के दिन शिव जी का गाय के घी से अभिषेक करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bqH874