माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिये ये काम, वरना होगा अशुभ - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, February 8, 2020

माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिये ये काम, वरना होगा अशुभ

शास्त्रों में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन नदी में स्नान कर दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और माघ पूर्णिमा के लिये कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन सच्चे मन से धर्म-कर्म करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है, साथ ही सुख-सौभाग्य, धन, संतान सुख की प्राप्ति होती है।

 

वहीं माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। लेकिन माघ पूर्णिमा के दिन कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें करने की मनाही है। तो भूलकर भी इस दिन ये काम ना करें वरना आपको नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो काम....

magh_purnima22.jpg

माघ पूर्णिमा 2020 का शुभ मुहूर्त

माघ पूर्णिमा- 8 फरवरी, 2020 को 16 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगी
पूर्णिमा समाप्त- 9 फरवरी, 2020 को 13 बजकर 09 मिनट पर

 

माघ पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये 8 काम

 

- माघ पूर्णिमा के दिन कभी भी देर तक नहीं सोना चाहिये, इस दिन जल्दी उठकर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिये।

- इस दिन अपने से बड़ों व बुजुर्गों का अपमान भी नहीं करना चाहिये, वरना पितृ दोषों का सामना करना पड़ सकता है।

- भूलकर भी इस दिन किसी की बुराई नहीं करनी चाहिये और ना ही किसी को बुरा भला कहना चाहिये।

- पूर्णिमा के दिन भगवान की पूजा होती है और उनका आगमन भी इसलिये अपने घर को साफ-सुथरा रखें।

- माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी काले वस्त्र धारण न करें। काले वस्त्र धारण करना इस दिन वर्जित माना गया है।

- माघ पूर्णिमा के दिन संभोग ना करें, इस दिन ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में बहुत सारी परेशानियां आ सकती है।

- इस दिन आपको बाल, नाखून और शेविंग आदि बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना इस दिन पूरी तरह से वर्जित होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/387V7Na