माघ पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग, ये उपाय बदल देगा जिंदगी - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, February 8, 2020

माघ पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ संयोग, ये उपाय बदल देगा जिंदगी

इस साल माघ पूर्णिमा तिथि 9 फरवरी दिन रविवार को हैं। वैसे तो पूर्णिमा तिथि हर माह आती है, लेकिन कुछ महीनों की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन धन प्राप्ति के लिए लिए अनेक उपाय, टोने-टोटके किए जाते हैं। माघ मास की पूर्णिमा के दिन गंगाजल स्नान एवं कुछ उपायों को करने से जीवन की सभी अपूर्णताएं पूर्णता में बदल जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल की पूर्णिमा पर अनेक दुर्लभ संयोग भी बन रहे है।

Maghi Purnima 2020 : माघ पूर्णिमा पूजा विधि, मुहूर्त एवं महत्व

माघ पूर्णिमा तिथि को करें ये अचूक उपाय

1- माघ पूर्णिमा के दिन अपार धन की प्राप्ति के लिए सुबह उठकर पीपल के पेड़ के सामने कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करके दीपक जलाएं।

2- सफल दाम्पत्य जीवन के लिए माघ पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी दोनो मिलकर पूर्ण चन्द्रमा को गाय के दूध का अर्ध्य दें। इससे दाम्पत्य जीवन में जीवन भर मधुरता बनी रहेगी।

3- चन्द्र से अगर शुभ ग्रह छः, सात और आठ राशि में हो तो यह एक बहुत ही शुभ स्थिति है। शुभ ग्रह शुक्र, बुध और बृहस्पति माने जाते हैं। यह योग मनुष्य जीवन सुखी, ऐश्वर्या वस्तुओं से भरपूर, शत्रुओं पर विजयी , स्वास्थ्य, लम्बी आयु कई प्रकार से सुखी बनाता है।

हनुमान चालीसा पाठ में इस छोटी सी गलती से नहीं मिलता पूरा फल

4- जिस भी व्यक्ति को जीवन में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है वे माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय पूरण चन्द्रमा को गाय के कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर इस मंत्र- "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" का उच्चारण करते हुये अर्घ्य दें।

5- माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के चित्र पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन सुबह सभी कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें, इस उपाय से घर में धन की कोई भी कमी जीवन भर नहीं रहेगी।
6- धन संबंधित आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण चंद्रमा को देखते हुए इस मंत्र का 108 बार जप करें, ऐसा करने से धीरे धीरे आर्थिक समस्या खत्म हो जायेगी।

************



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UGPou5