ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास
मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस्य हावि रहेगा। अधिकारी वर्ग काम की अधिकता से व्याकुल होंगे। मित्रों से लेन देन में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। संपर्क बढ़ाएं।
वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: अपने अनुभव से कार्यों को पूरा करेंगे। जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, वो आज आपको धोखा दे सकते हैं। पैर में मामूली चोट लग सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। यात्रा संभव है।
मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अपने रिश्तों को बचाने के लिए समझौता करना पड़ेगा। परिवार जनों की लापरवाही से नुकसान संभव है। कार्यस्थल पर फालतू खर्च होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शुभ रंग लाल।
कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आज कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। जीवनसाथी की नासमझी से क्रोध की अधिकता रहेगी। साझेदारी लाभप्रद रहेगी। नए संबंध बनेंगे।
सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। परिवार में मांगलिक आयोजनों की तैयारी होगी। मामा परिवार से संबंध कमजोर होंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। मेहमानों का आगमन संभव है। अध्यन में रूचि बढ़ने लगेगी।
Read This : Tea Stall Business Idea in Hindi | चाय बिजनेस से करोड़ोंकमाएं | चायस्टॉल बिजनेस| Business Mantra
कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कारोबार में चल रही मंदी की मार से तनाव संभव है। आज जो भी सौदें करें, किसी अनुभवी की मदद से करें। संतों का सानिध्य मिल सकता है। शुभ रंग गुलाबी।
तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नए अनुबंध जरा सोच समझ से करें। राजनीति में किसी बड़े व्यक्ति के संपर्क में आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। संतान के लिए किये गए विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी।
Read This : French Fries Food Business in Hindi | कम पैसोंका बिजनेसकमाई जबरदस्त| Business Mantra
वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आलस्य का त्याग करें। आपकी कीर्ति यश से अपनों में जलन पैदा हो सकती है। निवेश में जल्दबाजी अच्छी नहीं, जरा धैर्य रखें। अपनों के विवाद से बचें। शुभ समाचार मिलेंगे।
धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षित होंगे। जीवन में किसी योग्य व्यक्ति का आगमन जीवन बदल सकता है। मकान दुकान के निर्माण कार्यों को गति मिलेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। यात्रा टालें।
मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। यही कारण है कि आपके अपने आपसे नाराज रहते हैं। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। आर्थिक सम्पन्नता रहेगी। भूमि में निवेश के योग बन रहे हैं।
Read This : · Diwali Business Ideas In Hindi | लाखों मेंहोगी कमाई| हो सकतेहैं मालामाल| Business Mantra
कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: कई दिनों से बकाया वसूली होगी। किसी विशेष प्रयोजन से की गई यात्रा से लाभ संभव है। आपकी उन्नति और सफलता से शत्रु सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आपकी दिनचर्या में नित्य पूजा पाठ को जोड़ें। आपका मन एक जगह स्थिर नहीं रहता। इसी कारण आप सारी चीजें भूल जाते हैं और कुछ का कुछ होता है। शुभ समाचार मिल सकता है। नई योजना लाभ अर्जित करेंगे।
Read This :-
Status Guru Hindi,
Prerak Kahani, Business Ideas, Women Business, Hindi Crime Story,
vastu-shastra, Feng Shui,
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Oz0Eor