Aaj ka Rashifal: आज के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सावधान रहें इन 2 राशि के लोग - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Thursday, February 6, 2020

Aaj ka Rashifal: आज के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, सावधान रहें इन 2 राशि के लोग


ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: बोलें कम और काम ज्यदा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता आज समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: कम समय में कार्य पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में बृद्धि होगी।


मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आपके क्रिया कलापों से समाज में आपके कामों को सम्मान प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें। संतान से कष्ट रहेगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे हो सकेंगे। प्रसिद्धि एवं सम्मान में बृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बलबूते से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें। समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखने के कारण आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिये धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आलस्य त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आपकी दिनचर्या में बदलाव आयेगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान आज संभव है।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39awbVt