Aaj Ka Ank Jyotish: बने काम बिगड़ सकते हैं, थोड़ा सतर्क रहें - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Thursday, February 20, 2020

Aaj Ka Ank Jyotish: बने काम बिगड़ सकते हैं, थोड़ा सतर्क रहें

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

 

अंक 01- न्यायायिक प्रक्रियाओं के निपटने में तेजी का रुख रहेगा। ऋणों को कम करने के प्रयास में प्रभावी कदम उठाने होंगे। मित्रों पर अत्यधिक विश्वास के करने से बचकर रहें।
अनुकूलता के लिए- देवस्थल पर कुछ देर श्रमदान करें।

 

अंक 02- प्रियजनों के संबंध में शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ घुमने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यस्तता से भरी जिंदगी में मशीनरी का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन करें।

 

अंक 03- पुरा समय सांस्कृतिक गतिविधियों में व्यतित होगा। अधिनस्थों पर भरोसे को कायम नहीं रख पाएंगे। रूढ़िवादिता की अपेक्षा कर्म की प्रधानता को स्वीकार करते चलें।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के समीप घी का दीपक लगाएं।

 

अंक 04- व्यापार में अतिरिक्त खर्च रोकरने में असफल रहेंगे। दोस्तों में समय व्यतित होने से कामकाज प्रभावित होगा। खरीदारी करने में लापरवाही बरतने से आर्थिक नुकसान संभावित है।
अनुकूलता के लिए- ब्राह्मण को वस्त्र दान में दें।

अंक 05- संतानपक्ष का आपके प्रति रूखा व्यवहार मानसिक वेदना पहुंचागा। भवन निर्माण संबंधी रूकावटें दूर होगी। कृषक वर्ग को कार्यक्षेत्र में थोड़े से संतोष करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- परिवार में सलाह देने से बचें।

 

अंक 06- परस्पर सहयोग की भावना साझे व्यापार में आगे बढ़ाने के लिए गति प्रदान करेगी। धनभाव के कारण कारोबार विस्तार का कुछ समय के लिए टलना ठीक रहेगा ।
अनुकूलता के लिए- माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरु करें।

 

अंक 07- स्वास्थ्य संबंधी पुराने रोगों से जुझना पड़ सकता है। काम में मन लगने के चलते कार्य समय से पहले कर सकेंगे। बाधाओं के दूर होने से ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।
अनुकूलता के लिए- पीले रंग का पुष्प अपने साथ में रखें।

 

अंक 08- दांपत्य में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। मेहनतकश व्यक्तियों को परिश्रमिक के लिए जुझना पड़ सकता है। विषम परिस्थिति में क्रोध आने से बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।
अनुकूलता के लिए- गणेश मंदिर में पचरंगी धागा चढ़ाएं।

 

अंक 09- संपति के खरीदने-बेचने में तेजी का रूख रहेगा। बनते कामों में रूकावट परेशान कर सकती है। शारीरिक निर्बलता के दूर होने से मेहनत के कार्य अच्छे से कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- अनावश्यक क्रोध से आने से बचें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bRiGw6