Aaj Ka Ank Jyotish: जानें अंकानुसार कैसा रहने वाला आपका आज का दिन - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, February 15, 2020

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें अंकानुसार कैसा रहने वाला आपका आज का दिन

अंक 01: लेन-देन में भरोसे में रहकर काम करना हित में नहीं रहेगा। बेरूखी दिखाने से परिवार में प्राप्त अधिकारों में कमी आ सकती है। काम के बोझ से असहज महसूस करेंगे। अनुकूलता के लिए पीपल के वृक्ष के समीप दीपक लगाएं।


अंक 02: तबियत थोड़ी बहुत नासाज रह सकती है। नौकरों पर अत्याधिक विश्वास कायम नहीं रह पाएगा। आपके व्यवहार से निराश हैं। बच्चे हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। अनुकूलता के लिए कठोर वचन बोलने से बचकर रहें।


अंक 03: कार्यस्थल पर स्वहित के कारण अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। स्वजनों के विरोधी हो जाने के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकुल असर पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए किसी भी मंदिर में ध्वजा चढ़ाएं।


अंक 04: निजी संबंधों में आपस में आत्मनिर्भर बनने का प्रयत्न करें। व्यवसायिक संबंध बरकरार रखना फायदेमंद रहेगा। भूमि-भवन के काम से संबंधी लिये गए निर्णय पक्ष में रहेंगे। अनुकूलता के लिए बहते जल में मुट्ठी भर मूंग प्रवाहित करें।


अंक 05: साझेदारी में एक दूसरे पर अत्याधिक अपेक्षाओं को रखने के परिणाम विपरित आएंगे। अध्ययनरत छात्रों को बढ़ती प्रतिस्पर्धा के परिणाम अपने पक्ष में देखने को मिलेंगे। अनुकूलता के लिए सकारात्मक सोच को बनाए रखें।


अंक 06: मित्रों व सहजनों के बीच व्यतित अमूल्य समय को बचाने का प्रयास करें। कर्ज को लेकर परेशानियां बढ़ सकती है। कानूनी प्रक्रिया के कुछ दिन टलने से मन में अप्रसन्नता रहेगी। अनुकूलता के लिए कोई भी एक पितांबरी वस्त्र धारण करें।


अंक 07: व्यापार में लिये गए ऋणों का भूगतान समय पर नहीं कर पाएंगे। निजी संबंधों को बेहतर बनाने की कोशिशें सफल रहेंगी। पूर्व से चल रही योजना में आई रूकावटें दूर होंगी। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में खीर का भोग लगाएं।


अंक 08: व्यापार में समय पर निर्णय न लेने के कारण लाभदायी स्थितियां अपने हाथों से फिसल सकती है। वाणी पर संयम न होने से जनता के मध्य अपमानजनक स्थिति पैदा हो सकती है। अनुकूलता के लिए नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जप करें।


अंक 09: कला के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के कारण स्वस्थान बरकरार रखने के लिए अधिक प्रयत्न करने होंगे। कार्यस्थल पर अधिनस्थों के असंयमित व्यवहार से क्रोध की स्थिति बनती है। अनुकूलता के लिए मीठे नीम का सेवन कर घर से निकलें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UTeqWE