मंगल ने किया धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की बढ़ने वाली है मुसीबत - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Saturday, February 8, 2020

मंगल ने किया धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की बढ़ने वाली है मुसीबत

मंगल का परिवर्तन सभी राशियों पर अपना प्रभाव डालता है। 8 फरवरी 2020, शनिवार के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल नें का धनु राशि में प्रवेश हो चुका है। मंगल का धनु राशि में प्रवेश करने पर सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा।

 

हालांकि धनु राशि में पहले से ही केतु और गुरु बैठे हुए हैं, ऐसे में मंगल का इन दोनों ग्रहों के साथ युति बनना बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा मंगल और केतु के एक साथ होने से अगले दो महीने बहुत बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों पर मंगल के परिवर्तन का क्या प्रभाव पड़ने वाला है...

मंगल ने किया धनु राशि में प्रवेश, इन 5 राशियों की बढ़ने वाली है मुसीबत

मेष राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिये मिलाजुला साबित होगा। इस दौरान आपको ना ज्यादा किसी क्षेत्र में लाभ मिलेगा और नाही ज्यादा नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके अलावा आपको स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। वहीं यात्रा के शुभ परिणाम आपको प्राप्त होंगे। कागजात से संबंधित कार्यों में थोड़ा सतर्क रहना होगा।

 

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ नहीं रहेगा। इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी और साथ ही आपको ससुराल पक्ष में तनाव की स्थिति भी झेलनी पड़ सकती है। बातचीत करने में थोड़ा संभल कर रहें, वाद-विवाद हो सकता है।

 

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिये मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इस गोचर के समय आपको मेहनत का पूरे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्य, व्यापार में अपार लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा, अचानक धन लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के आय में वृद्धि होगी।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिये मंगल का धनु राशि में प्रवेश हानिकारक रहेगा। खर्चों में वृद्धि के साथ-साथ कानूनी विवाद बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलेगा और पदोन्‍नति के भी योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और प्रतिभागियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी।

 

सिंह राशि

इस राशि के जातकों के लिये मंगल का राशि परिवर्तन बहुत लाभदायक होने वाला है। इस दौरान आपका अटका हुआ धन मिलेगा। इसके साथ ही प्रेम संबंधों में निश्चित ही सफलता मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

 

कन्‍या राशि

इस राशि के जातकों के लिये मंगल का परिवर्तन लाभ दिलाने वाला होगा। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन माता-पिता के स्वास्थ्य की तरफ थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्य स्थल पर अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होंगे।

 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिये मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको धनलाभ होगा। आपके लिये सुखद समय शुरु हो चुका है, लाभदायक यात्राएं होगी। मान-सम्‍मान में वृद्धि का योग हैं।

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिये यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ मिलेगा वहीं प्रेम संबंधों में काफी बदलाव होंगे जो कि लाभप्रद रहेंगे। वाद-विवाद से बचकर रहें, कोई बहस बाजी ना करें।

 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिये ये परिवर्तन अपनों से दूरी का कारण बन सकता है, अपने से बड़ों की आपके प्रति नाराजगी बढ़ेगी। वहीं इस दौरान आपको प्रापर्टी के कार्यों में सफलता मिलेगी और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

 

मकर राशि

इस राशि के जातकों को मंगल का राशि परिवर्तन बहुत कुछ देतर जाने वाला है। आये के साधनों में बढ़ोतरी होगी और मातृपक्ष से विशेष धन प्राप्त होगा और दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। परिवार के लोगों से अनबन हो सकती है, अपने आप पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

 

कुंभ राशि

इस राशि वालों को मंगल के राशि परिवर्तन से धन लाभ होगा और समाज में मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के कार्य में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होगी और विरोधी भी परास्त होंगे।

 

मीन राशि

मंगल का राशि परिवर्तन मीन राशि वालों के लिये सुखमय रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसमें मेहनत के अनुसार फल मिलेंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। यह आपके लिए सुखद साबित हो सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Scib8a