महाशिवरात्रि 2020 : इस पूजा से शीघ्र प्रसन्न होते हैं महादेव - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Tuesday, February 11, 2020

महाशिवरात्रि 2020 : इस पूजा से शीघ्र प्रसन्न होते हैं महादेव

इस साल 2020 में महाशिवरात्रि का पावन महापर्व 21 फरवरी दिन शुक्रवार को हैं। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय दिन होता है। इस दिन पूरी दुनिया में शिव भक्त भगवान शंकर की विशेष पूजा आराधना करते हैं। अगर भोलेबाबा को प्रसन्न करके उनकी विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इस महाशिवरात्रि के दिन शिवजी की ऐसी सरल पूजा करें, जीवन की सारी परेशानियां हो जाएगी खत्म, होने लगेगी हर इच्छा पूरी।

Sankashti Chaturthi : श्रीगणेश संकष्टी चतुर्थी पर ऐसे करें गणेशजी की फलदायी पूजा

1- किसी बड़े पात्र में धातु से बने शिवलिंग या मिट्टी से बने शिवलिंग की स्थापना करें। शिम मंदिरों में भी जाकर पूजा की सकती है।

2- सबसे पहले मिट्टी के पात्र में पानी भरकर, ऊपर से बेलपत्र, धतूरे के पुष्प, चावल आदि एक साथ डालकर शिवलिंग पर चढ़ायें।

3- महाशिवरात्रि को दिन व रात में शिवपुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए परम फलदायी होता है।

4- सूर्योदय से पहले ही उत्तर-पूर्व दिशा में पूजन-आरती की तैयारी कर लेनी चाहिए।

5- पूजा में सरलता से जो भी सामग्री मिल जाए उसी से पूजा की जाती है।

6- कोई सामग्री उपलब्ध न होने पर केवल शुद्ध ताजा जल शिवजी को अर्पित करने पर प्रसन्न हो जाते हैं।

 

हनुमान चालीसा पाठ में इस छोटी सी गलती से नहीं मिलता पूरा फल

7- शास्त्रों के अनुसार, शिव को महादेव इसलिए कहा गया है कि वे देवता, दैत्य, मनुष्य, नाग, किन्नर, गंधर्व पशु-पक्षी व समस्त वनस्पति जगत के भी स्वामी है।

8- शिव का एक अर्थ कल्याणकारी भी है, शिव की अराधना से संपूर्ण सृष्टि में अनुशासन, समन्वय और प्रेम भक्ति का संचार होने लगता है।

9- शिव और शक्ति का सम्मिलित स्वरूप हमारी संस्कृति के विभिन्न आयामों का प्रदर्शक है। हिन्दू धर्म में अधिकांश पर्व-त्यौहार शिव-पार्वती को समर्पित है।

10- शिव' शब्द का अर्थ है ‘कल्याण करने वाला। शिव ही ब्रह्मा हैं, ब्रह्मा ही शिव हैं।

11- इस दिन व्रत-उपवास रखकर बेलपत्र-जल से शिव की पूजा-अर्चना करके जौ, तिल, खीर और बेलपत्र का हवन करने से समस्त मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

*******************

महाशिवरात्रि 2020 इस पूजा से शीघ्र प्रसन्न होते हैं महादेव

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bsnasP