महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Wednesday, February 12, 2020

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

महाशिवरात्रि महापर्व के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त विभिन्न प्रकार की पूजा अर्चना करते हैं। इस साल 2020 में भगवान शंकर की आराधना का सबसे बड़ा दिन महाशिवरात्रि महापर्व 21 फरवरी दिन शुक्रवार मनाया जाएगा। अगर भोले बाबा महादेव को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन ये 10 शिवाभिषेक जरूर करें। जानें कौन से 10 अभिषेक से प्रसन्न हो जाते हैं भगवान शिवजी।

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

महाशिवरात्र के दिन भगवान शिवजी को पूजन में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, ईत्र, चंदन, केसर, भांग. इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। शिवपुराण में बताया गया है कि इन चीजों से शिवलिंग को अभिषेक स्नान कराने पर सभी इच्छाएं पूरी होती है। शिव पूजन में शिवजी की प्रिय इन 10 चीजों से अभिषेक करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होने लगती है।

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

1- महाशिवरात्र के दिन शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर "जल" से अभिषेक करने पर व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है और व्यवहार में प्रेम पैदा होने लगता है।

2- महाशिवरात्र के दिन शिवजी का "शहद" से अभिषेक करने पर वाणी में मिठास आने लगती है।

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

3- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "गाय के दूध" से अभिषेक करने पर व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।

4- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "दही" से अभिषेक करने पर व्यक्ति के स्वभाव में गंभीर आने लगती है।

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

5- महाशिवरात्र के दिन शिवलिंग पर "गाय के शुद्ध घी" अभिषेक करने से व्यक्ति के शरीर में दिव्य शक्ति का संचार होने लगता है।

6- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "चंदन के सुंगधित ईत्र" से अभिषेक करने पर व्यक्ति के विचार पवित्र होने लगते हैं।

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

7- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "शुद्ध चंदन" से अभिषेक करने पर व्यक्ति का व्यक्तित्व आकर्षक होने लगता है एवं समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

8- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "शुद्ध केशर" से अभिषेक करने व्यक्ति में सौम्यता आने लगती है।

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

9- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "गंगाजल" से अभिषेक कर भांग का भोग लगाने से व्यक्ति के मन के विकार और बुराइयां दूर होने लगती है।

10- महाशिवरात्र के दिन शि‍व जी का "शक्कर" से अभिषेक करने पर सुख और समृद्धि में बढौतरी होने लगती है।

 

महाशिवरात्रि पर ये 10 अभिषेक करने से तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं महादेव

ऊपर बताएं गए 10 पदार्थों से शिवाभिषेक करने के बाद शिवलिंग का षोडशोपचार विधि से पूजन भी करें।

***********



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uF1oRV