बजरंगबली की महिमा अपरंपार है। यही कारण है कि उनके देश भर में कई दीवाने हैं, लेकिन उनके प्रति इस अटूट आस्था के दर्शन भिंड जिले में स्थित हनुमान मंदिर में देखने को मिलते हैं। मान्यता है कि इस मंदिर के हनुमान स्वयं अपने एक भक्त का इलाज करने डॉक्टर बनकर पहुंचे थे।
यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि डॉक्टक हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का कारगर इलाज है। यही कारण है कि यहां दूर-दूर से लोग अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए आते हैं। आइये जानते हैं इस मंदिर की खासियत...
Read This : एक्टिंग : हीरो बनने का जुनून पार्ट -3
इस मंदिर को लोग दंदरौआ सरकार धाम के नाम से जानते हैं। यहां बजरंगबली को डॉक्टर के रूप में माना जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर में जो भी भक्त दर्शन करने आता है, वो हमेशा स्वस्थ रहता है। यहां हनुमान जी की जो मूर्ति है वो नृत्य की मुद्रा में है। बताया जाता है कि यह देश की अकेली ऐसी मूर्ति है, जिसमें हनुमान जी को नृत्य करते हुए दिखाया गया है।
Read This : How make career in acting #2 | How to make a career in film
कहा जाता है कि इस मंदिर का निर्माण करीब 300 साल पहले हुआ था। बताया जाता है कि हनुमान जी की मूर्ति यहां एक पेड़ की कटाई के दौरान मिली थी। बताया जाता है कि 300 साल पहले हनुमान जी की यह मूर्ति नीम के पेड़ से छिपी हुई थी। पेड़ को काटने पर गोपी वेषधारी हनुमान जी की ये प्राचीन मूर्ति प्राप्त हुई थी।
Read This : How make career in acting #1 | हीरो बनने का जुनून
read this :-