गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। गुप्त नवरात्रि में विशेष सिद्धि प्राप्त करने के लिये बहुत अच्छा समय होता है। इन दिनों सभी साधक जिन्हें सिद्धि प्राप्त करनी होती है वे लोग मां दुर्गा की आराधना करते हैं और उनसे वरदान मांगते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर ग्रह-नक्षत्रों के संयोगों में साधना करने से सिद्धि प्राप्त करने में आसानी होती है। इसलिये नवरात्रि में सिद्धि प्राप्त करना साधकों के लिये बेहद खास अवसर होता है।
माघ मास में शुरु होने वाली गुप्त नवरात्र 25 जनवरी से शुरू होगी और 3 फरवरी को समाप्त होगी। गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी भगवती के साधकों को बेहद कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है और लंबी व कठिन साधना के बाद उन्हें दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्रि में विशेषकर तांत्रिक क्रियाएं, शक्ति साधना की जाती है। गुप्त नवरात्रि में नौ दिनों तक उपवास रखा जाता है और कलश स्थापना कर शक्ति साधना की जाती है। आराधना हमेशा रात के समय की जाती है।
नवरात्रि के दौरान क्या करें क्या नहीं
पंडित रमाकांति मिश्रा के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें काले कपड़े नहीं पहनना चाहिये।
नमक और अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए और ना ही दिन में सोना चाहिए।
किसी को भी अपशब्द नहीं बोलना चाहिए।
साधक को माता की दोनों समय आरती करना चाहिए।
read this :-Women Business Food Business Business Ideas Online Business Small Business Grameen Business Sarkari Business Home Made Business Best Business Ideas Franchisee Business Low Budget Manufacturind Business Seasonal Business Street Business Mahila Business New Business Idea Business Tips फ्रूड बिजनेस Food business, Women Business, 1000 रूपए से शुरू 5 हजार में खड़ा करें करोड़ों का बिजनेस 10 हजार में शुरू करें बिजनेस
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30QAIcR