माँ लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, शुक्रवार केवल एक बार करके देखें ये टोटका - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Thursday, January 30, 2020

माँ लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, शुक्रवार केवल एक बार करके देखें ये टोटका

माँ लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना के सबसे अच्छा दिन शुक्रवार का दिन माना जाता है। अगर इस दिन धन प्राप्ति की कामना से तंत्र शास्त्र में बताए इन टोटको को किया जाए तो माँ लक्ष्मी प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी कर देती है। तंत्र के अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये उपाय बहुत ही चमत्कारी है, इनका प्रयोग कभी खाली नहीं जाता। धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को एक बार जरूर आजमा कर देखें ये अचूक टोटके।

गुप्त नवरात्रः माँ दुर्गा के महाचमत्कारी मंत्र करेंगे हर इच्छा पूरी

धन प्राप्ति के लिए करें ये टोटके

1- शुक्रवार के दिन धन प्राप्ति के लिए घर के पूजा स्थल में लभ्मी जी की स्थापना करके गाय के घी का दो मुह वाला दीपक जलायें। ऐसा करने से घर में धन आवक में वृद्धि होने लगेगी।

2- शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति पर मोगरे का इत्र अर्पित करें।

3- शुक्रवार के दिन महा लक्ष्मी को गुलाब का इत्र चढ़ाने से रति और कामसुख की प्राप्ति होती है।

4- शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को केवड़े का इत्र अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

5- शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य में वृद्धि होने लगती है।

शुक्रवार अमावस्या की रात मिलेगा छप्पर फाड़ के धन, केवल एक बार कर लें ये तांत्रिक उपाय

6- धन के साथ दांपत्य जीवन को प्रेम से परिपूर्ण और समृद्ध बनाने के लिए शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी के मंदिर सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें ।

7- शुक्रवार के दिन घर से चंदन का इत्र लगाकर निकलने से कार्य और व्यवसाय में उन्नति दोगुना ज्यादा होने की स्थिति बनने लगती है।

8- हर शुक्रवार को गाय को ताजी रोटी में गुड़ मिलाकर खिलाने से माता लक्ष्मी की कृपा पूरे परिवार पर जीवन भर बनी रहती है।

9- शुक्रवार के दिन 11 छोटे आकार के नारियल लेकर उनको एक पीले कपड़े में बांधकर घर की रसोई के पूर्व दिशा वाले कोने में बांध दें, ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं आयेगी।

10- इस मंत्र का जप गर दिन करने से माँ लक्ष्मी हमेशा साथ रहती है।

मंत्र-

ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नम:।

*****

माँ लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, शुक्रवार केवल एक बार करके देखें ये टोटका

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RBXyBP