फरवरी 2020 के मुख्य व्रत पर्व त्यौहार - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Friday, January 31, 2020

फरवरी 2020 के मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

साल 2020 के दूसरे माह फरवरी जो वसंत के आगमन का संदेश लेकर आतचा है। फरवरी माह में हिंदू धर्म में मनाएं जाने वाले अनेक बड़े-बड़े मुख्य व्रत और त्यौहार मनाएं जाते हैं। इस साल 2020 के फरवरी माह माह में प्रमुख रूप से पुण्य सलिला माँ नर्मदा नदी की जंयती, गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि, माघ पूर्णिमा, भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व महाशिवरात्रि महापर्व, फाल्गुन अमास्या, सहित अनेक महापुरुषों की जन्म जयंती भी मनाई जाएंगी। जानें फरवरी माह 2020 में इनके अलावा भी कौन-कौन से पर्व मनाएं जाएंगे।

माँ लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, शुक्रवार केवल एक बार करके देखें ये टोटका

फरवरी 2020 मुख्य व्रत, पर्व त्यौहार एवं जयंती

- 1 फरवरी दिन शनिवार को पतित पावनी माँ नर्मदा नदी की जयंती मनाई जाएंगी एवं इसी दीन रथ सप्तमी भी मनाई जाएंगी।

- 2 फरवरी दिन रविवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी तिथि मनाई जाएंगी जिसमें माँ महागौरी पूजा के साथ सन्धि पूजा भी होगी।

- 3 फरवरी दिन सोमवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का समापन नवमी तिथि की पूर्णाहूति के साथ होगा।

- 5 फरवरी दिन बुधवार को माघ जया एकादशी का व्रत रखा जाएगा।

- 6 फरवरी दिन गुरुवार को गुरुवारी प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) रखा जाएगा।

- 9 फरवरी दिन रविवार को माघ माह की पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा, साथ इस दिन संत रविदास की जयंती भी मनाई जाएगी।

चमत्कारी उपाय : केवल 7 दिन में हो जाएगी हर इच्छा पूरी

- 12 फरवरी दिन बुधवार को मासिक गणेश संकष्टी चतुर्थी है।

- 13 फरवरी दिन गुरुवार को कुम्भ संक्रांति है एवं सरोजनी नायडू जयंती भी मनाई जाएगी।

- 16 फरवरी दिन रविवार को सीताष्टमी मनाई जाएंगी।

- 17 फरवरी दिन सोमवार को गुरु रामदास नवमी मनाई जाएंगी।

- 18 फरवरी दिन मंगलवार को स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती मनाई जाएंगी।

- 19 फरवरी दिन बुधवार को विजया एकादशी का व्रत रखा जाएगा एवं गुरु गोलवलकर जी की जयंती मनाई जाएंगी।

- 20 फरवरी दिन गुरुवार गुरुवारी प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) है।

- 21 फरवरी दिन शुक्रवार को महाशिवरात्रि महापर्व मनाया जाएगा। इस दिन बैधनाथ जयंती भी है।

- 23 फरवरी दिन रविवार को फाल्गुन अमावस्या है, इस दिन संत गाडगे जी की जयंती भी है।

- 24 फरवरी दिन सोमवार को रामभक्त शबरी माता की जयंती है।

- 25 फरवरी दिन मंगलवार को श्रीरामकृष्ण परमहंस जी की जयंती मनाई जाएंगी।

- 27 फरवरी दिन गुरुवार को मासिक विनायक चतुर्थी व्रत है।

*************

फरवरी 2020 के मुख्य व्रत पर्व त्यौहार

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b04mkg