
स्वप्न लोक ऐसी दुनिया होती है जो कि हर व्यक्ति का इससे सरोकार होता रहता है। इस काल्पनिक दुनिया में जाते ही व्यक्ति अपने वास्तविक जीवन से पीछे छूटता जाता है। दरअसल, व्यक्ति जब गहरी नींद में होता है उस समय उसे सपने आना स्वभाविक क्रिया मानी जाती है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार जब भी कोई व्यक्ति सपना देखता है तो उसके पीछे कोई ना कोई कारण जरुर होता है।
स्वप्नशास्त्र के अनुसार व्यक्ति जब भी कोई सपना देखता है तो इसका मतलब उसके भविष्य में आने वाली घटना का कुछ ना कुछ संकेत देता है। कुछ सपने बहुत शुभ माने जाते हैं तो कुछ बहुत बुरे माने जाते हैं। लेकिन कुछ बुरे सपने आपके खराब स्वास्थ्य के बारे में भी संकेत देते हैं। तो आइए जानते हैं कैन से हैं वो सपने..
Read This : Men’s Accessories Business | मेन्स एसेसरीज बिजनेस
मालिश करते देखना
अगर आप सपने में खुद को तेल, दूध, घी आदि चीज़ों से मालिश करते हुए देखते हैं तो समझ जायें की यह आप पर आने वाले भयानक रोग का संकेत है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार खुद को मालिश करते हुए देखना मतलब आप किसी भयानक बीमारी से ग्रसित होने वाले हैं।
किसी स्त्री को गाना गाते हुए देखना
अगर आप सपने में किसी स्त्री को गाना गाते हुए देखते हैं या फिर उसे स्नान करते हुये देखते हैं तो यह गंभी बीनारियों के आने का संकेत देता है। वहीं किसी भयानक व्यक्ति की आकृति या किसी व्यक्ति को लाल चंदन लगाये देखना बीमार पड़ने का संकेत देता है।
Read This : DTDC की फ्रेंचाइजी कैसे लें | How to appyly | Business Mantra
शरीर के अंगों पर घास उगते देखना
अगर आप अपने शरीर के अंगों पर घास उगते देखते हैं या फिर खुद के शरीर पर दूध और शहद का लेपन करते हुए देखते हैं तो इस सपने को बिलकुल भी अनदेखा ना करें। तुरंत जाकर अपना चेकअप करवायें और डॉक्टर से परामर्श लें।
सपने में किसी स्त्री को रोते देखना
अगर आप अपने सपने में किसी महिला को रोते हुए देखते हैं तो यह बहुत ही अशुभ सपना माना जाता है। इस तरह का सपना आप पर आने वाली विपत्तियों का संकेत देता है। आप गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं।
Read This : 7 Top Home Business For HouseholdWomen | महिलाएँ घर बैठे कर सकती हैं अच्छी कमाई, 7 टाॅप होम बिजनेस
सपने में काले रंग के वस्त्र पहने देखना
अगर आप सपने में किसी महिला को काले रंग के वस्त्र पहने देखते हैं तो यह किसी अशुभ संकेत माना जाता है। अगर कोई स्त्री किसी पुरुष से संबंध बनाते हुए देखते हैं तो इस संकेत से सावधआन हो जायें। यह आपके शरीर में बीमारियों के लक्षण देखने का संकेत होते हैं।
पेड़ों का कटना देखना
अगर आपको पेड़ के कटने का संकेत मिलता है तो यह आपके भविष्य में किसी बड़े आर्थिक नुकसान का संकेत होता है। यह संकेत आपके परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग या उनके स्वास्थ्य के खराब होने का संकेत देते हैं।
सपने में रेगिस्तान की मिट्टी देखना
अगर आप सपने में सूखी जमीन या रेगिस्तान की मिट्टी पर खुद को चलते हुए देखते हैं तो यह आपके बढ़ते हुए शत्रुओं की ओर ईशारा करता है। साभ ही उनके द्वारा किसी बड़े नुकसान का संकेत देता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pSscfg