Feng Shui : घर के मुख्य दरवाजे पर रखें एक छोटी सी चीज़, खींची चली आएगी खुशियां - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Thursday, December 13, 2018

Feng Shui : घर के मुख्य दरवाजे पर रखें एक छोटी सी चीज़, खींची चली आएगी खुशियां







घर में खुशियां रहें, तो घर का हर सदस्य तरक्की करता है। लेकिन यदि घर में अगर परेशानियां और कोई तनाव बना रहता है तो कोई भी तरक्की नहीं कर पाता। क्यूंकि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मानसिक शांति बहुत महत्वपूर्ण होती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है की घर में खुशियों को किसी की नज़र लग जाती है या फिर घर में नकारात्मकता प्रवेश कर जाती है। जिसके कारण घर की खुशियां, गम व तनाव में बदल जाती है और वह तरक्की में रुकावटों का कारण बन जाती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें घर में रखा जाए तो इससे घर से नकारात्मकता दूर रहती है और सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी चीज़ें....

1. घर में कछुआ रखना वास्तुशास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है, जिस घर में कछुआ होता है उस घर में धन और बरकत बनी रहती है।

2. वहीं वास्तुशास्त्र के अनुसार पिरामिड रखना बहुत अच्छा माना जाता है, घर में पिरामिड रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

3. धन और सुख में वृद्धि के लिए घर में श्रीयंत्र रखें, श्रीयंत्र को घर में रखने से नकारात्मकता से भी छुटकारा मिलता है।

4. वास्तुशास्त्र में भगवान श्री कृष्ण की प्रिय वस्तु मोर पंख को भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। मोर पंख को घर में रखने से घर में बरकत बनी रहती है।

5. फेंगशुई में चाइनीज सिक्के का बहुत महत्व माना जाता है, इन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगा दें। जिससे नकारात्मक उर्जा घर से दूर रहती है और घर में हमेशा धन एवं सुख-समृद्धि बनी रहती है।

6. ताजा फूलों को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जिस घर में ताजा फूल होते हैं उस घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

7. घर में अगर वास्तु भगवान की प्रतिमा रखी जाए तो इससे घर का वास्तु सही रहता है और घर में धन-बरकत बनी रहती है। अगर आप भी घर में धन और समृद्धि चाहते हैं तो घर में इन सात चीजों को अवश्य रखें।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Le8KQf