कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस चीज़ का दान होता है अनंत पुण्यदायी, जानें क्या करें दान - jeevan-mantra

Online Puja Samagri

Online Puja Samagri
हमारे पास पूजापाठ से संबंधित हर प्रकार की सामाग्री उपलब्ध है. होलसेल पूजा सामाग्री मंगवाने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें. Mob. 7723884401

Monday, November 19, 2018

कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस चीज़ का दान होता है अनंत पुण्यदायी, जानें क्या करें दान



कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। हिंदू धर्म के अऩुसार कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान व पूजा-पाठ का अधिक महत्व माना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर 2018, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। हालांकि स्नान 22 नवंबर से ही प्रारंभ हो जाएंगे। इस पूर्णिमा को कई जगहों पर त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहा जाता है, पुराणों के अनुसार इस दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का वध किया था। यही कारण है की इसे त्रिपुरी पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन ध्यान, धर्म, दान, स्नान अधिक किया जाता है। दान-पूण्य करने से अक्षय पूण्य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन क्या दान करना बहुत लाभकारी होता है और अनंत पुण्य प्रदान करता है....


कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन विशेष पुण्यफल प्राप्ति के लिए करें इन चीज़ों का दान
1. कार्तिक पूर्णिमा के दिन गो दान का विशेष महत्व माना जाता है, गौ दान का अनंत पुण्यदायी फल प्राप्त होता है।
2. कार्तिक पूर्णिमा पर गरीबों को चावल दान करना बहुत शुभ होता है, चावल को चंद्रमा का कारक माना जाता है इस दिन चावल दान करने से चंद्र ग्रह से शुभ फल प्राप्त होते हैं।
3. पूर्णिमा के दिन पत्नी, बच्ची, माता को उपहार भेंट करें, इससे चंद्रमा की स्थिति ठीक होती है।
4. इसी तरह शिवलिंग पर कच्चा दूध, शहद व गंगाजल मिला कर चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते है।
5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण जरुर बांधें, इससे नकारात्मकता घर से खत्म हो जाती है।
6. कार्तिक पूर्णिमा पर अपने आंगन में रंगोली बनाएं व घर को फूलों से सजाएं। इससे घर में सदा ही सुख-समृद्धि बनी रहती है और नवग्रह भी प्रसन्न होते हैं।
7. पूर्णिमा पर चन्द्रमा के उदय होने के पश्चात खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tq4Oji