सुंदरता ही योग्यता होगी : कलिकाल में स्त्रियां दिनभर अपने सौंदर्य के बारे में ही सोचती रहेगी। उन्हें अपने केशों पर ही रूपवती होने का गर्व होगा। कलियुग की स्त्रियां अपनी इच्छा के अनुसार आचरण करेंगी हाव-भाव विलास में ही उनका मन लगा रहेगा।
धनवान ही योग्य पुरुष होगा : कलयुग में स्त्रियां धनहीन पति को त्याग देंगी। धनवान पुरुष ही स्त्रियों का स्वामी होगा। अन्याय से धन पैदा करने वाले पुरुषो में उनकी आसक्ति होगी।धनहीन को घृणित, पापी, अयोग्य और गंदा व्यक्ति समझा जाएगी।
बेशर्म होंगी स्त्रियां : स्त्रियां माता, पिता, गुरु और पति की आज्ञा का पालन नहीं करेंगी तथा परदे के भीतर भी नहीं रहेंगी। निर्लज्जता से भरे उनके वस्त्र होंगे और शीलता नष्ट हो जाएगी। इतना ही नहीं, वे दुराचारी पुरुषों से मिलने की अभिलाषा करेंगी। स्त्रियों के कई पुरुषों से संबंध रहेंगे।
दैहिक और व्यापारिक हित : इस युग में पुरुष और स्त्री साथ-साथ रहेंगे और व्यापार में सफलता छल पर निर्भर रहेगी। शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए ही महिला-पुरुष एक-दूसरे के साथ रहेंगे।
कटु वचन बोली की महिलाएं : कलयुग की स्त्रियां लोभी, नाटी, अधिक खानेवाली और मंद भाग्य वाली होंगी। अपना ही पेट पालेंगी, क्रोध में भरी रहेंगी। गृहकलेश करेंगी। देह शुधि की ओर ध्यान नहीं देंगी तथा असत्य और कटु वचन बोलेंगी।
स्त्रियां होगीं पुरुषों की तरहा : कलिकाल में स्त्रियां पुरुषों की तरह दिखेंगी। वे पुरुषों की होड़ में पुरुष जैसी हो जाएंगी। पुरुषों की तरह बाल रखेंगी और कपड़े पहनेंगी। हर वो कार्य करेंगी जो पुरुष करेगा।
विवाह करना नहीं होगा जरूरी : विवाह को धर्म नहीं माना जाएगा। अर्थात कलिकाल में स्त्रियों के लिए विवाह अनिवार्य नहीं होगा। विवाह बस एक समझौता होगा दो लोगों के बीच।। स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे।
समय पूर्व ही गर्भवती होगी : कलिकाल में स्त्रियां विवाहपूर्व ही गर्भवती हो जाएंगी। घोर कलिकाल में पांच, छह अथवा सात वर्ष की स्त्री और आठ, नौ, या दस वर्ष के पुरुषों से ही संतान होने लगेंगी। सभी वर्णों के लोग कन्या बेचकर निर्वाह करेंगे। स्त्रियों के बहुत बुरे हाल होंगे।
*वर्तमान में लिव-इन-रिलेशनशिप, समलैंगिक विवाह, अश्लील वस्त्र, अश्लील नृत्य, वर्णशंकर, जातिवाद, शराबखोरी, सिगरेट का प्रचलन, मिथ्या प्रेम-विवाह, दहेज प्रकरण, भ्रूण हत्या, कंडोम का प्रचलन और इसी तरह की तमाम बुराइयां उपरोक्त भविष्यवाणी को सच साबित करती हैं।
from सनातन धर्म https://ift.tt/2JNf03q