वास्तु और फेंगशुई दोनों ही के अनुसार घर में कुछ ऐसी चीजों के रखने से घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती हैं, और वहां रहने वालों की हमेशा तरक्की होती रहती हैं, नौकरी वालों का अच्छा खासा प्रमोशन होता है, व्यापार, धंधे में भरपूर लाभ होता हैं । साथ ही अगर घर में कुछ चीजे फेंगशुई या वास्तु के अनुसार रखी जाय तो घर के सभी सदस्यों की परेशानियां दूर हो जाती हैं । मेहनत का फल मिल जाता है, घर मं पैसो की तंगी नहीं रहती, और बरकत हमेशा बनी रहती हैं । वास्तु और फेंगशुई दोनों ही के अनुसार आपके घर में पानी की तस्वीर या पानी के शो पीस रखने से घर के लोगों को फायदे मिलते है और घर में बरकत बनी रहेगी ।
1- घर में बरकत बनाए रखने के लिए पानी के शो पीस या तस्वीरें बालकनी में रखनी चाहिए । इससे घर में बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती है । घर के लोगो की बरकत बनी रहती है ।
2- पानी से भरे बर्तन को घर में पूर्व और उत्तर दिशा में रखना चाहिए, ऐसा करने से घर के लोगो का बुरा समय ज्लदी खत्म हो, हर काम में सफलता मिलने लगती हैं ।
3- वास्तु के अनुसार घर के किचन में पानी से संबंधित चीजे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है और घर के लोगो की आय में वृद्धि होना भी धीरे-धीरे बंद हो जाती हैं ।
4- किचन में पानी के शो पीस रखने से घर के लोगों मे लड़ाई, झगड़े कलह, बढ़ते है ।
5- अगर आपके घर में गार्डन है और वाटरफाल लगा हुआ है, या लगवाना चाहते है तो ध्यान रहे वाटरफाल घर की दिशा में होना चाहिए । जिससे घर में सुख समृद्धि और बरकत बढ़ेगी । वाटरफाल कभी भी घर के बाहर की तरफ नहीं होना चाहिए ।
6- अगर आपके घर में फाउंटेन लगवा रहे है तो इसे घर के उत्तर, दक्षिण- पूर्व दिशा में लगवाए जिससे घर में गुडलक बना रहेगा और घर के लोगो की तरक्की होगी ।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ju617J